ब्रेकिंग न्यूज़

 निगम बाजार विभाग ने शहीद स्मारक व्यवसायिक परिसर में 5 और पंडरी में 3 बकायादारों की दुकानों को किया सीलबंद

-निगम मुख्यालय बाजार विभाग ने टीम प्रहरी के सहयोग से चलाया बकाया किराया वसूली अभियान
 रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार अपर आयुक्त श्रीमती कृष्णा खटीक, उपायुक्त श्रीमती जागृति साहू के निर्देशानुसार सहायक राजस्व अधिकारी बाजार विभाग श्री बंशी यादव और राजस्व निरीक्षक श्री आकाश झा सहित अन्य सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में नगर निगम बाजार विभाग द्वारा बकाया राजस्व वसूली अभियान चलाया गया.
आज नगर निगम बाजार विभाग की टीम द्वारा बकाया राशि अदा नहीं किये जाने पर शहीद स्मारक व्यवसायिक परिसर में बकाया दुकानदार दुकान नम्बर 28  भारतीय टेलीनेड लिमिटेड बकाया राशि 110082 रूपये,  दुकान नम्बर 79 गीता ढातवाल बकाया राशि165776 रूपये, दुकान नम्बर 83 भारतीय टेलीनेड कम्पनी बकाया राशि 110082 रूपये, दुकान नम्बर 84 भारतीय टेलीनेड कम्पनी बकाया राशि 110082 रूपये, दुकान नम्बर 119 प्रेमचंद जेठानी बकाया राशि 104485 रूपये द्वारा बकाया किराया राशि नगर निगम बाजार विभाग को अदा नहीं किये जाने पर तत्काल सीलबंद कर दी गयी.
अभियान के दौरान नगर निगम बाजार विभाग की टीम द्वारा राजकुमार कॉलेज के पास की गुमटियों के बकायादार व्यवसायियों द्वारा दिनांक 27 मार्च 2026 को बकाया किराया राशि का भुगतान नगर निगम बाजार विभाग को करने के लिखित आश्वासन पर सीलबंदी की कार्रवाई नहीं की गयी.
अभियान टीम प्रहरी के सहयोग और उपस्थिति में नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़नदस्ता की टीम के सहयोग से नगर निगम मुख्यालय बाजार विभाग द्वारा चलाया गया.

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english