सजल
- स्वरचित - डॉ. दीक्षा चौबे
- दुर्ग ( वरिष्ठ साहित्यकार और शिक्षाविद)
मात-पिता गुरु को मिले, लक्ष्य-प्राप्ति का श्रेय।
निष्ठा-श्रम-तप ही रहा, जीवन का पाथेय।।
कर लेना चिंतन मनन, किस पर हो विश्वास।
आए जन कुछ साथ में, स्वार्थ-पूर्ति रख ध्येय।।
सर्प-नेवला साथ में, घूमें रँगे सियार।
शास्त्र-नीति में हेय जो, राजनीति में गेय।।
दृष्टिकोण है संकुचित, हृदय हुआ अनुदार।
मूल्यों की अवहेलना, सुख-साधन ही प्रेय।।
बात राष्ट्रहित की करें, भूल सभी मतभेद।
जागृत शिक्षित जन जहाँ, है वह देश अजेय।।










Leave A Comment