मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने बालिका गृह में मनाया अपना जन्मदिवस, बच्चों को भेंट की टीवी
रायपुर। शासकीय बालिका गृह शंकर नगर रायपुर में आज कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का जन्मदिवस सादगी एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री खुशवंत साहेब ने बालिकाओं के लिए एक टीवी भेंट स्वरूप प्रदान किया।कार्यक्रम के दौरान बालिका गृह में रह रही बालिकाओं ने मंत्री का स्वागत किया तथा उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं व्यक्त कीं। मंत्री श्री खुशवंत साहेब ने बालिकाओं के साथ समय बिताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उन्होंने कहा कि बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए शासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। कार्यक्रम में सीडीपीओ एवं प्रभारी अधीक्षिका श्रीमती पूजा अग्रवाल सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।










.jpg)



Leave A Comment