ब्रेकिंग न्यूज़

नक्सलवाद पर कांग्रेस को सवाल करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं - संतोष पांडेय

-केन्द्रीय गृह मंत्री ने टारगेट तय करके और दृढ़ता के साथ लक्ष्य निर्धारित किया
 रायपुर। भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने दीपक बैज के बयान पर पटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज एवं कांग्रेस पार्टी प्रश्न करती हैं कि क्या नक्सली समस्या 31 मार्च के बाद खत्म हो जाएगी? और यदि आगे घटनाएं होगी तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? प्रश्न के जवाब में उन्होंने  कहा कि कांग्रेस पार्टी को प्रश्न करने का अधिकार नहीं है।
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने समय सीमा के तहत टारगेट तय करके और दृढ़ता के साथ लक्ष्य निर्धारित किया। वह समय अब आ गया है लक्ष्य की प्राप्ति की जाए । जिस पर कांग्रेस को तकलीफ हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया था जो सलवा जुडूम के घोर विरोधी थे। नक्सलियों के समर्थक रहे हैं। जिसे वर्तमान में उपराष्ट्रपति चुनकर आए सीपी राधाकृष्णन जी के विरुद्ध चेहरा बनाया गया था । कांग्रेस पार्टी हमेशा नक्सलियों के पक्ष में रही हैं। कांग्रेस पार्टी कहती थी कि मंदिर वहीं बनाएंगे किंतु तारीख नहीं बताएंगे , किन्तु प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भगवान श्रीराम का मंदिर भी बन गया लाखों करोड़ों दर्शनार्थियों ने रामलला का दर्शन लाभ भी ले लिया । धारा 370 खत्म हो गया कश्मीर में अमन और चैन की बयार बह रही है। पत्थर चलाने वाले पत्थर बाज हो चाहे आतंकवाद हो उसी प्रकार से नक्सलवाद का सफाया इस दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ होने वाला है। जिस पर कांग्रेस पार्टी को किसी प्रकार का सवाल करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है देश की आंतरिक सुरक्षा और मजबूती के दृष्टिकोण से नक्सल सफाया मील का पत्थर साबित होगा इस विषय पर प्रश्न खड़ा करना हास्यास्पद है ।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english