बालोद जिले के गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेण्डर्स उपलब्ध
0- जिला प्रशासन द्वारा उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेण्डर्स उपलब्ध कराने किए गए हैं समुचित उपाय
बालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार पश्चिम एशियाई संकट के मद्देनजर बालोद जिले के उपभोक्ताओं को समय पर समुचित मात्रा में गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराने हेतु चाक-चैबंद व्यवस्था की गई है। बालोद जिले के गैस एजेंसियों में पर्याप्त मात्रा में घरेलु एवं कामर्शियल गैस सिलेण्डर उपलब्ध होने से हितग्राहियों को गैस सिलेण्डर प्रबंध करने में किसी प्रकार की परेशानी नही हो रही है। उल्लेखनीय है कि बालोद जिला प्रशासन द्वारा किए गए बेहतरीन व्यवस्था के फलस्वरूप 01 अप्रैल के लिए बालोद जिले के गैस एजेंसियों के पास कुल 2633 घरेलु एवं 51 कामर्शियल गैस सिलेण्डर्स उपलब्ध रहा। इसके अंतर्गत 01 अप्रैल के लिए पूर्व इण्डेन वितरक गैस एजेंसी गुरूर के पास 140 घरेलु एवं 02 कामर्शियल, अरमरीकला ग्रामीण वितरक गुरूर के पास 169 घेरलु, बिरेतरा एचपी गैस एजेंसी गुण्डरदेही के पास 127 घरेलु, मोहंदीपाट इंडेन ग्रामीण वितरक के पास 213 घरेलु एवं 01 कामर्शियल, सौम्य एचपी गैस एजेंसी गुण्डरदेही के पास 360 घरेलु, काम्बले गैस एजेंसी दल्लीराजहरा के पास 399 घरेलु एवं 38 कामर्शियल, गोविंद इण्डेन गैस एजेंसी बालोद के पास 618 घरेलु एवं 10 कामर्शियल, ओम साई एचपी गैस एजेंसी डौण्डीलोहारा के पास 87 घरेलु, देवरी बंगला एचपी गैस एजेंसी के पास 46 घरेलु, आदिमजाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित पापरा इण्डेन ग्रामीण वितरक के पास 134 घरेलु एवं शारदा गैस एजेंसी मंगचुवा के पास 340 घरेलु गैस सिलेण्डर उपलब्ध रहा।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार पश्चिम एशियाई संकट के कारण उत्पन्न स्थिति में बालोद जिले के उपभोक्ताओं को समय पर समुचित मात्रा में गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराने हेतु प्रशासनिक अमले के द्वारा फील्ड विजिट कर निरंतर माॅनिटरिंग की जा रही है। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने इस दौरान एलपीजी, डीजल, पेट्रोल एवं अन्य सभी आवश्यकत वस्तुओं की नियमित निगरानी एवं आपूर्ति की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अनुभाग स्तरीय समितियों का भी गठन किया गया है। जिसके फलस्वरूप जिले के उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेण्डर एवं अन्य जरूरी चीजों की प्रबंध करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई नही हो रही है।














Leave A Comment