भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि अब 10 अप्रैल
बालोद. भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2027 के लिये अधिसूचना जारी कर ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मागदर्शन केन्द्र बालोद ने बताया कि भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 अप्रैल 2026 में वृद्धि कर 10 अप्रैल 2026 तक की गई है। उन्होंने बताया कि जिले के अविवाहित, योग्य एवं इच्छुक आवेदक जिनका जन्म 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 तक है, अग्निवीर भर्ती-2027 हेतु ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अविवाहित पुरुष आवेदक भारतीय सेना की वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in पर अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर एवं अग्निवीर ट्रेडमैन (08वीं एवं 10वीं उत्तीर्ण) पदों के लिए अपनी योग्यतानुसार 10 अप्रैल 2020 तक ऑनलाईन आवदेन कर सकते हैं। इच्छुक आवेदक अग्निवीर के दो पदों के लिए अपनी योग्यतानुसार आवेदन कर सकते है।
इसी तरह भारतीय थल सेना में अविवाहित युवतियों की अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद में भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है। जिसके लिए आवेदक की जन्मतिथि 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के मध्य होना आवश्यक है। भारतीय थल सेना में सिपाही फार्मा पदों पर अविवाहित पुरूष आवेदक हेतु आवेदक की जन्मतिथि 01 जुलाई 2002 एवं 01 जनवरी 2008 की मध्य होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा सीईई 01 जून 2026 से 15 जून 2026 के मध्य संभावित है। किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिये सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212 अथवा 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही उक्त संबंध में विस्तृत जानकारी भारतीय थल सेना की वेबसाईट या जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बालोद के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते है।
--














Leave A Comment