डौण्डीलोहारा पुलिस ने हत्या के 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
डौण्डीलोहारा।ग्राम जोगीभाट में बैठक के दौरान धारदार चाकू से युवक कुणाल देशमुख की हत्या के मामले में डौण्डीलोहारा पुलिस ने मात्र 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी सहित पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त चाकू और डंडा भी बरामद कर जप्त किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। दिनांक 2 अप्रैल 2026 की रात करीब १० बजे शीतला मंदिर में गांव की बैठक में विवाद हुआ। आरोपी सोहन कुमार साहू, बेदलाल साहू, परमेश्वर देशमुख, टोमन लाल साहू और लोकनाथ यादव ने उप सरपंच डोमेन्द्र देशमुख के साथ मारपीट की। जब उनके भतीजे कुणाल देशमुख बचाव करने आए तो सोहन कुमार साहू ने धारदार चाकू से उनके सीने और पेट में कई वार कर दिए। कुणाल को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्रमांक ५७/२०२६ दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान मुख्य आरोपी सोहन कुमार साहू से चाकू और परमेश्वर देशमुख से डंडा बरामद किया गया। पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को ०३ अप्रैल २०२६ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी सोहन कुमार साहू (१९ वर्ष), परमेश्वर देशमुख (३० वर्ष), बेदलाल साहू (४० वर्ष), टोमन लाल साहू (४५ वर्ष) और लोकनाथ यादव (४३ वर्ष) सभी ग्राम जोगीभाट के निवासी हैं।











.jpeg)


Leave A Comment