ब्रेकिंग न्यूज़

 रायपुर शहर जिला भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

-कार्यकर्ता पार्टी का आधार होता है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस बात पर गर्व व्यक्त किया है कि भाजपा का कार्यकर्ता कठिन परिस्थितियों में भी पार्टी के द्वारा सौंपे गए दायित्व को पूरी ईमानदारी से समयबद्ध तरीके से पूरा करते हैं। श्री साय ने सोमवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में रायपुर शहर जिला भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में अपने सम्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पार्टी का आधार है प्रत्येक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित होती है।
भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में सोमवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया। रायपुर शहर जिले के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि भाजपा स्थापना दिवस को लेकर विभिन्न कार्यक्रम पार्टी द्वारा तय किए गए हैं जिनमें एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम कार्यकर्ता सम्मेलन भी है। भाजपा रायपुर शहर जिला द्वारा कार्यक्रम की तैयारी 5 अप्रैल से ही कर दी गई थी और एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय को तोरण पताका से सजाया गया था।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता कठोर परिश्रम और निष्ठा से उन कार्यों को पूरा करते हैं इसीलिए भारतीय जनता पार्टी पार्टी विद डिफरेंट है। आज भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल कार्यकर्ताओं की मेहनत से बनी है।श्री साय ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता साल भर पार्टी द्वारा दिए गए कार्यों को नीचे स्तर तक ले जाकर पहुँचने का कार्य करते हैं। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी का भी निर्वहन भाजपा का कार्यकर्ता एक जनसेवक बनकर करते हैं। श्री साय ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के माध्यम से पूर्ण रूप से प्रशिक्षित कर उन्हें प्रखर बनाने का कार्य भी किया जाता है। उन्होंने भाजपा के 47वे स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जोश जुनून भाजपा के कार्यकर्ताओं में सदैव रहता है। भाजपा के कार्यकर्ता सेवा समर्पण भाव से कार्य करते हैं। हर कठिन परिस्थिति में भी पार्टी के द्वारा दिए गए कार्यों को पूरा करना भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्य शैली है। हमें अपने कार्यकर्ताओं पर गर्व है जो हर परिस्थिति में भी सेवा करने के लिए तैयार रहते हैं। 
भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जमीन से जुड़कर रहते हैं और पार्टी कार्यों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का काम भी भाजपा का कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से करते हैं। भाजपा कार्यकर्ता आपदा के समय में भी सेवा करने में हमेशा आगे रहते हैं। हर परिस्थितियों से लड़ना हमारे कार्यकर्ताओं को आता है।
इस अवसर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा,  विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री अमित मैशेरी, गुंजन प्रजापति, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, छगन मूंदड़ा, अशोक पांडे, श्रीचंद सुंदरानी सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english