ब्रेकिंग न्यूज़

 ब्राम्हणपारा वार्ड में पानी की समस्या दूर होगी

- ईदगाहभाठा पानी टंकी से इंटर कनेक्शन देने का  काम जारी

 रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी ने जानकारी दी है कि रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 4 अंतर्गत पानी की लगातार 2 वर्षों की समस्या को देखते हुये ब्राम्हणपारा वार्ड क्रमांक 43 क्षेत्रांतर्गत पाईपलाईन को जोन कमांक 5 ईदगाहभाठा पानी टंकी से जोन क्रमांक 4 हेतु इंटर कनेक्शन लेने हेतु ईदगाहभाठा से सारथी चौक तक मेन रोड की खुदाई कर नई पाईप लाईन डालकर उक्त समस्या का निराकरण किया जा रहा है।
 वर्तमान में उक्त रोड में दोनों तरफ पाईप लाईनों को जोड़ने हेतु बीच रोड की खुदाई कर नई पाईप बिछाने का कार्य चल रहा है। उक्त कार्य दिनांक 29 मार्च 2026 से ठेकेदार को कार्यादेश मिलने के पश्चात् कार्य प्रारंभ किया गया है। 
वर्तमान में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 5 से जोन क्रमांक 4 में इंटर कनेक्शन का कार्य लगभग दिनांक 25 अप्रेल 2026 तक पूर्ण कराकर रोड मरम्मत कार्य किया जावेगा। जिससे जनहित को ध्यान में रखते हुये शुद्ध पेयजल सप्लाई व साथ ही जल्द से जल्द बाधित यातायात की समस्या का निदान किया जावेगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english