महाराष्ट्र मंडल की निधि आईआईएम से एग्जीक्यूटिव एमबीए
0- विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में सौंपी उपाधि
रायपुर। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रायपुर के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र मंडल की आजीवन सभासद निधि लाड आंचलिया को एग्जीक्यूटिव एमबीए की उपाधि दी गई। निधि को यह उपाधि विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सौंपी है। उनकी इस सफलता पर मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने अपनी कार्यकारिणी के साथ उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्हें महाराष्ट्र मंडल रायपुर का गौरव बताया है।
बतात चलें कि निधि ने आईआईएम रायपुर से एग्जीक्यूटिव पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट के एकेडेमिक वर्ष 2023-25 की परीक्षा उत्तीर्ण की। वे महाराष्ट्र मंडल रायपुर के आजीवन सदस्य विजय कुमार लाड व पद्मजा लाड की पुत्री, कुमुद लाड की भतीजी और भरत कुमार आंचलिया की पत्नी हैं। वे पूर्व में एचडीएफसी बैंक रायपुर में क्रेडिट मैनेजर के पोस्ट पर पदस्थ थीं। अभी वे इसी बैंक की बंगलौर शाखा में पदस्थ हैं।










Leave A Comment