ब्रेकिंग न्यूज़

 संघ लोक सेवा आयोग की CDS एवं NDA परीक्षाएं 12 अप्रैल को होंगी आयोजित

रायपुर. संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित Combined Defence Services (CDS) Examination-2026 एवं National Defence Academy and Naval Academy (NDA) Examination-2026 का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा।
CDS परीक्षा तीन पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक तथा तृतीय पाली शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक निर्धारित की गई है। यह परीक्षा कुल 3 केंद्रों राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाल आश्रम परिसर कचहरी चौक, पी.जी. उमाठे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला शांति नगर एवं श्रीमती पी.जी. डागा गर्ल्स कॉलेज बाल आश्रम परिसर कचहरी चौक में आयोजित की जाएगी।
NDA परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली प्रातः 10:00 बजे से 12:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक संपन्न होगी। यह परीक्षा जिले के 5 परीक्षा केंद्रों लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला गुरुकुल परिसर कालीबाड़ी रोड, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (एम एम आई हॉस्पिटल के पास) लालपुर, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डब्ल्यू आर एस कॉलोनी, रायपुर कॉन्वेंट उच्च. मा. विद्यालय जनता कॉलोनी बालाजी मंदिर के पास गुढियारी एवं श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफे. मैने. एंड टेक्नो. पोस्ट सेजबहार मुजगहन रायपुर में आयोजित की जाएंगी।
परीक्षा के संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर श्री उपेन्द्र किण्डो को सहायक को-ऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर तथा विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर के रोजगार अधिकारी श्री केदारनाथ पटेल को कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किया गया है।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english