ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई-2: प्रत्युष शर्मा व सुखनंदन बंजारे अगले दौर में

-   स्व. योगेश यदु स्मृति शतरंज प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला जारी
 रायपुर। प्रेस क्लब खेल मड़ई-2 के तहत आयोजित स्व. योगेश यदु स्मृति शतरंज प्रतियोगिता के नॉकआउट दौर में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को बेहद रोमांचक बना दिया है। बुधवार को खेले गए मैच में प्रत्युष शर्मा और सुखनंदन बंजारे ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
पहले मैच में प्रत्युष शर्मा और पंकज सिंह आमने-सामने थे। दोनों खिलाड़ियों ने शुरुआत में संतुलित खेल दिखाया और कई बेहतरीन चालें चलकर एक-दूसरे से आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन मिडिलगेम में प्रत्युष शर्मा ने आक्रामक रणनीति अपनाते हुए बढ़त बना ली। सटीक चालों और संयमित एंडगेम के दम पर प्रत्युष ने पंकज को पराजित कर अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली।
वहीं दूसरे मुकाबले में सुखनंदन बंजारे और पराग मिश्रा के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। यह मैच लंबे समय तक बराबरी पर रहा। दोनों खिलाड़ियों ने धैर्य और रणनीतिक समझ का परिचय दिया, लेकिन निर्णायक क्षण में सुखनंदन बंजारे ने अवसर का लाभ उठाते हुए बढ़त हासिल कर ली। अंततः सुखनंदन ने पराग मिश्रा को मात देकर जीत दर्ज की और टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया। अन्य मैच में सत्येंद्र सिंह, कुलदीप शुक्ला, दीपक पांडेय व हेमंत डोंगरे को वॉकओवर मिला।
नॉकआउट दौर के अगले मुकाबलों को लेकर प्रतिभागियों और प्रेस क्लब सदस्यों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। मैच के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु व संयुक्त सचिव भूपेश जांगड़े विशेष रूप से मौजूद रहे। मैच के निर्णायक विजय मिश्रा, शंकर चंद्राकर, अख्तर हुसैन व विनय घाटगे रहे।
 
9 अप्रैल  के मैच
9 अप्रैल को दूसरे दौर के सभी मैच दोपहर 1 बजे से खेले जाएंगे।
1. संदीप तिवारी/टीकम वर्मा के बीच।
2. राजेंद्र निगम/मनोज नायक के बीच।
3. अमृतेश्वर सिंह/स्टार जैन के बीच।
4. विकास शर्मा/संजय बनवासी के बीच।
5. महादेव तिवारी/हितेश मेहता के बीच
6. लक्ष्मण लेखवानी/भीमराव चंद्रिकापुरे के बीच।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english