ब्रेकिंग न्यूज़

 रोहिणीपुरम, चौबे कालोनी व कई महिला केंद्रों में हुआ हनुमान चालीसा पाठ

-महाराष्‍ट्र मंडल की आध्‍यात्मिक समिति के अभियान में शामिल हो रहे गैर मराठी भाषी श्रद्धालुजन
 रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से हर शनिवार को होने वाला हनुमान चालीसा और राम रक्षा स्तोत्र पाठ इस हफ्ते भी पूरे उत्साह के साथ जारी रहा। रोहिणीपुरम, चौबे कालोनी, देवेंद्र नगर सहित अनेक केंद्रों में श्रीराम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। 
आध्यात्मिक समिति की प्रमुख सृष्टि चेतन दंडवते ने बताया कि रोहिणीपुरम केंद्र की महिला सदस्यों ने अपनी मासिक बैठक में केंद्र की आगामी योजनाओं पर चर्चा और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान अचला मोहरीकर, संध्या खंगन, शीतल कंबलकर, अपर्णा जोशी, अलका कुलकर्णी, साधना बहिरट, मीना विभूते, मंगला कुलकर्णी, रीना बाबर, राजश्री वैद्य, अपर्णा वराडपांडे, सुनिता रामटेके, सोनाली कुलकर्णी, चित्रा बल्की, विशाखा पोगडे़, जयश्री गायकवाड़, अनिता लांगे, ऋतु बहिरट, स्मिता बल्की, रश्मि तनखीवाले, नीता तनखीवाले, छाया अंजनकर, सीमा बक्षी और श्रेया टल्लू उपस्थित थीं। 
इसी तरह देवेंद्र नगर केंद्र की महिलाओं ने केंद्र की साक्षी टोले के निवास पर चैत्र गौरी हल्दी-कुंकू और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस अवसर पर सविता भागड़ीकर, दिपाली अमीन, साक्षी टोले, मीना लोणकर, जयश्री वझे, अर्चना गुप्ता, हर्षाला भारंभे और भारती देवरणकर उपस्थित थीं। 
चौबे कालोनी केंद्र की सदस्यों ने संयोजिका अक्षता पंडित ने निवास पर चैत्र गौरी हल्दी कुंकू और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया। इस दौरान सभी ने एक- दूसरे को हल्दी कुंकू लगाकर उत्तम सौभाग्य का कामना की। तत्पश्चात सभी ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान अपर्णा कालेले, सुषमा आप्टे, प्रमोदिनी देशमुख, रंजना कठोटे, माधुरी डबली, अलका मराठे, अंजलि‍ वैद्य, अनुपमा बोधनकर, गौरी क्षीरसागर, प्राची डोनगांवकर, स्वाति डबली, अंजलि‍ काले, सृष्टि दंडवते, आस्था काले, निकिता भागवत, भारती पलसोदकर, अंकिता किरवई, हेमा पराड़कर और धनश्री पेंडसे उपस्थित थीं। 
आध्यात्मिक समिति के इस अभियान में पिछले कुछ सप्ताहों से जुड़े योग साधकों ने शंकर नगर स्थित शिव साईं हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस अवसर पर जीवन धम्मनजी, विनोद अग्रवाल, सपना सादीजा, दैसी अग्रवाल, सुधा कलवानी, प्रताप पापतानी, प्रकाश पापतानी, नवीन नशीने, रामा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english