निगम लोक कर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने विकास कार्यों का किया औचक निरीक्षण
रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम लोक कर्म विभाग के अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल ने नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री गोपेश साहू, लालबहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 51 के पार्षद प्रतिनिधि श्री जयंत साहू सहित निगम अधीक्षण अभियंता श्री संजय बागड़े, जोन 9 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री पद्माकर श्रीवास, जोन कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव, सहायक अभियंता श्री सैयद जोहेब सहित अन्य सम्बंधित निगम अधिकारियों की उपस्थिति में नगर निगम जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत अधोसंरचना मद और 15वां वित्त आयोग मद अंतर्गत निर्माणाधीन नाला के प्रगतिरत विकास कार्यों का विधायक कॉलोनी, कचना और व्ही. व्ही. विहार सहित अन्य विभिन्न स्थानों पर निर्माण कार्यों की प्रगति का स्थल पर औचक निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति की स्थल समीक्षा करते हुए नगर निगम के सम्बंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों को तत्काल गतिमान करते हुए तय समयसीमा के भीतर सतत मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्तायुक्त तरीके से जनहित में जनसुविधा विस्तार हेतु प्राथमिकता के साथ पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.










.jpg)

Leave A Comment