ब्रेकिंग न्यूज़

 सोनपैरी माइनर के ग्रामों में निस्तारी पानी पहुंचाने विभागीय कवायद शुरू

* ग्रामीणों ने की रुकावटों को हटवाने की मांग 
 रायपुर । मांढर शाखा नहर के 18 किलोमीटर लंबी वितरक शाखा से निकले करीबन 5 किलोमीटर लंबी सोनपैरी माइनर के अधीन आने वाले 5 ग्रामों को निस्तारी पानी पहुंचाने विभागीय अमला ने कवायद शुरू कर दी है । आज अपने अधीनस्थों के साथ पहुंचे सहायक यंत्री ने इन ग्रामों के प्रतिनिधियों के साथ माइनर का दौरा कर निरीक्षण किया । इस दौरान ग्रामीणों ने माइनर में उद्योगपतियों द्वारा  विभाग से बिना ड्राइंग - डिजाइन स्वीकृत कराये व बिना विभागीय स्वीकृति के बनाये गये क्रासिंग सड़क की वजह से पानी के प्रवाह में रुकावट होने की ओर ध्यानाकृष्ट कराते हुये तत्काल इन्हें तुड़वाने की मांग ‌की अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी । विभागीय यंत्री ने निरीक्षण कर इसकी वजह से पानी के अबाध प्रवाह में बाधा पहुंक्षंचने की बात स्वीकार की और अविलंब हटवाने का वादा किया । ज्ञातव्य हो कि बीते 
12 अप्रैल को इस माइनर ‌के अंतिम छोर के ग्राम बड़गांव के ग्रामीणों ने जल संसाधन विभाग के संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंप निस्तारी पानी दिलाने की मांग ‌की थी ।
    ज्ञातव्य हो कि इस माइनर के तहत 4 ग्राम सोनपैरी , कुटेसर , तोड़गांव व बड़गांव आता है । सोनपैरी से आगे सिंचाई पानी आने में दिक्कतों के चलते शेष तीनों ग्रामो का खरीफ सिंचाई अनुबंध भी समाप्त किया जा चुका है और मांग व सिंचाई पानी की उपलब्धता पर डिमांड में यहां सिंचाई पानी व निस्तारी पानी दिया जाता है । ग्रामीणों के अनुसार खासकर इन तीनों ग्रामो में पानी पहुंचाना विभाग के लिये एक चुनौतीपूर्ण कार्य रहता है जिसके लिये खस्ताहाल माइनर भी एक कारण है । कतिपय वर्षों पूर्व बड़गांव व तोड़गांव से डिमांड पर सिंचाई व‌ निस्तारी पानी की मांग पर रायपुर जिला जल उपभोक्ता संस्था संघ के अध्यक्ष रहे भूपेन्द्र शर्मा के पहल पर तात्कालीन कार्यपालन अभियंता सुरेश पांडेय व अनुविभागीय अधिकारी एम बोरकर ने जीवटता का परिचय देते हुये मैदानी विभागीय अमला व‌ ग्रामीणों के सहयोग से अंतिम छोर के इन दोनों ग्रामों तक पानी पहुंचाने में कामयाबी हासिल की थी । गर्मी की वजह से दिनोदिन बढ़ते चले जा रहे निस्तारी जल संकट के मद्देनजर सोनपैरी , कुटेसर व बड़गांव के ग्रामीणों ने नहर पानी की मांग ‌की थी । इसी के चलते विभागीय सहायक यंत्री निखिल अग्रवाल , अमीन जीवन लाल साहू व नरेश पटेल ने कुटेसर के सरपंच सुभाष बंजारे व‌ उपसरपंच ईश्वर प्रसाद , बड़गांव के उपसरपंच बनवारी यादव व श्री शर्मा के साथ माइनर एरिया का निरीक्षण किया । इस दौरान सोनपैरी माइनर निकलने वाले वितरक शाखा 10 के ग्राम दरबा में किये गये हेड अप को हटवाया व‌ वहां के सरपंच संजय टंडन से ग्रामीणों से सहयोग दिलवा व निगरानी करवा पुनः हेड अप न होने देने की व्यवस्था में विभाग को सहयोग कर बड़गांव तक अबाध पानी पहुंचाने में मदद का आग्रह किया । सोनपैरी के सरपंच नंदराज साहू से भी मुलाकात कर ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा की गयी व कम से कम सभी ग्रामों के एक - एक तालाब को प्राथमिकता के आधार पर भरने में सहयोग का आग्रह किया । इधर ग्राम कुटेसर के पंचगण अजय जांगड़े ,  देवेन्द्र बंजारे, महेश गिलहरे , रोहित धृतलहरे आदि ने भी माइनर के सभी  ग्रामों में सुनिश्चित रूप से निस्तारी पानी पहुंचवाने का प्रबंध का आग्रह करते हुये सहयोग का आश्वासन दिया है । विभागीय अमला ने सभी ग्राम के पंचायत प्रतिनिधियों से आपसी तालमेल कर नहर प्रणाली के निगरानी में सहयोग की अपेक्षा की है ।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english