ब्रेकिंग न्यूज़

 निगम क्षेत्र के तालाबों को सूखने से बचाने पानी भरा जा रहा है

 भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लगभग 25 तालाबों के जलस्तर को बनाए रखने के लिए विशेष पहल की जा रही है। निगम द्वारा नियमित रूप से सफाई कर्मियों के माध्यम से तालाबों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि जल स्रोत स्वच्छ एवं उपयोगी बने रहें।
                आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन आयुक्तों को निर्देशित किये हैं, कि तालाबों की नियमित सफाई कराई जावे। जिससे तालाबों के साथ क्षेत्र के गिरते जल स्तर को बचाया जा सके। वर्तमान में भीषण गर्मी के चलते कई तालाबों का जल स्तर काफी नीचे चला गया है, वहीं कुछ तालाबों में पानी लगभग सूखने की स्थिति में पहुंच गया है। इस समस्या के समाधान हेतु जल संसाधन विभाग द्वारा नहरों के माध्यम से पानी छोड़ा गया है। यह पानी छोटे-बड़े नहरों से होते हुए तालाबों तक पहुंच रहा है, जिससे तालाबों का जल स्तर बनाए रखने में मदद मिलेगी । निगम प्रशासन का यह प्रयास न केवल जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि पर्यावरण संतुलन और शहर की सुंदरता बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होगा।

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english