जनगणना 2027 हेतु निगम भिलाई में मुनादी के माध्यम से जागरूकता अभियान
भिलाईनगर। भारत सरकार द्वारा जनगणना 2027 के अंतर्गत घर-घर जाकर सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
निगम द्वारा नागरिकों को जनगणना के महत्व एवं सर्वेक्षण में सहयोग के लिए प्रेरित करने हेतु मुनादी कराई जा रही है। विभिन्न वार्डों में मुनादी के माध्यम से लोगों को सूचित किया जा रहा है कि वे सर्वेक्षण दल को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे जनगणना कार्य सुचारू रूप से पूर्ण हो सके। इस कार्य के लिए निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो क्षेत्रवार निगरानी करते हुए जनगणना कार्य में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। अधिकारियों द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि सर्वेक्षण कार्य पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो। निगम प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में सहयोग करें और अपने घरों में आने वाले सर्वेक्षण कर्मियों को सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि क्षेत्र के समग्र विकास हेतु सटीक आंकड़े प्राप्त हो सकें।

.jpg)


.jpg)







.jpg)
Leave A Comment