एक दिवसीय सघन संपर्क अभियान के माध्यम से पीएम आवास लाभार्थियों को शीघ्र आवास पूर्ण कराने किया जा रहा प्रोत्साहित
जिला प्रशासन की अनूठी पहल
बालोद/कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशन में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत जिले के समस्त निर्माणाधीन, अप्रारंभ रूके हुए आवासांे को यथाशीघ्र प्रारंभ एवं पूर्ण कराए जाने हेतु एक सघन संपर्क अभियान की शुरूआत की जा रही है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी ने बताया कि सघन संपर्क अभियान अंतर्गत जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड में 17 अप्रैल 2026 को सुबह 07 बजे से आवास निर्माण हेतु शेष रह गए लाभार्थियों को शीघ्र आवास निर्माण करने एक दिवसीय सघन संपर्क अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के सफल संचालन हेतु जिले के अधिकारी-कर्मचारियों को ग्रामवार नोडल अधिकारी नियुक्त की गई है। सभी नोडल अधिकारियों द्वारा 25 से 30 आवासों में स्वयं भ्रमण, निरीक्षण करते हुए संबंधित लाभार्थियो से संपर्क, समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं को संज्ञान में लिया जाएगा। इसके साथ ही समस्या के त्वरित निराकरण करने तथा उक्त आवासांे को यथाशीघ्र पूर्ण कराने एवं पूर्णता पश्चात् जनसहयोग एव जनभागीदारी के माध्यम से रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, सोख्ता गढ्ढा का निर्माण करने लाभार्थियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अलावा अपने गांव एवं पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने उक्त संपर्क अभियान में जिले के सम्मानीय जनप्रतिनिधियों को शामिल होने की अपील की है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। जिसका उद्देश्य ग्रामीण अंचलो में कच्चे मकानो में निवासरत लाभार्थियो को बुनियादी सुविधायुक्त पक्का मकान उपलब्ध कराया है। जिले में पीएम आवास योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2016-2026 तक कुल 54 हजार 148 आवास स्वीकृत किया गया है जिसके विरूद्ध कुल 46 हजार 513 आवास पूर्ण है तथा 07 हजार 635 आवास पूर्णता हेतु शेष है, जिन्हें यथाशीघ्र पूर्ण कराया जाना है।




.jpeg)
.jpg)





.jpg)

Leave A Comment