प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों में 20 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा
बालोद/ स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर प्रदेश में बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए छात्रों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। जारी आदेश में बताया गया है कि वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी व लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन द्वारा प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त, अशासकीय शालाओं हेतु घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश में आशिक संशोधन करते हुए 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की गई है। यह आदेश शिक्षकों के लिए लागू नही होगा तथा विभागीय समसंख्यक आदेश 22 सितंबर 2025 की शेष कंडिकाएं यथावत रहेंगी।




.jpeg)
.jpg)





.jpg)

Leave A Comment