तुष्टीकरण की राजनीति के लिए महिलाओं के हक में बाधक बनी कांग्रेस : शताब्दी पाण्डेय
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डेय ने कहा है कि नारी शक्ति वन्दन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि करोड़ों महिलाओं के सपनों को उड़ान देने वाला संकल्प है। कांग्रेस और उसके साथी दल इस ऐतिहासिक क्षण में साथ खड़े होने के बजाय बाधाएं खड़ी कर रहे हैं। जनता देख रही है कि कौन महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ है और कौन केवल राजनीति कर रहा है। श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि आज विपक्षी दल का विरोध यह दर्शाता है कि वे नारी शक्ति को निर्णय लेने वाली संस्थाओं में देखने के मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं। श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि विपक्ष के किसी भी अवरोध के बावजूद, हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मातृशक्ति को उनका उचित हक और सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विपक्ष को अपनी नकारात्मक राजनीति छोड़कर राष्ट्र निर्माण के इस महायज्ञ में रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए।









.jpg)

Leave A Comment