ब्रेकिंग न्यूज़

खेल मड़ई 2026 के लिए ह्रदय से आभार...

सभी विजेताओं, उपविजेताओं और प्रतिभागियों को खूब बधाई.
रायपुर।  प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी और महासचिव गौरव शर्मा ने प्रेस क्लब द्वारा आयोजित खेल मड़ई 2 की सफलता पर सभी का आभार जताया है, साथ ही विजेताओं को बधाई दी है। एक संदेश कहा कि दिल की गहराइयों से धन्यवाद खेल आयोजन समिति के संयोजक विजय मिश्रा जी, सहसंयोजक शंकर चंद्राकर जी और सभी आदरणीय अग्रजों का, जिन्होंने तपती गर्मी में भी पूरे धैर्य के साथ टूर्नामेंट को संपन्न कराया. 
सभी खिलाड़ियों को भी धन्यवाद, जिन्होंने अपना अमूल्य समय और सहयोग देकर इस कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की.
आप सभी के सहयोग, मार्गदर्शन और स्नेह से 'खेल मड़ई 2026' का आयोजन निर्बाध, निर्विवाद और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.
प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जिनका भी सहयोग इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में मिला, मोहन भइया और हमारी पूरी टीम की तरफ से सभी के प्रति हाथ जोड़कर आभार व्यक्त करता हूं.
यह हमारा प्रयास था कि हम अपने पुरोधाओं, दिवंगत अग्रजों और वरिष्ठ पत्रकारों की स्मृतियों को चिरस्थाई बनाए रखने उनकी स्मृति में आयोजन करें.
दिवंगत पत्रकारों के परिजनों ने भी आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. देवेंद्र भइया की माताजी ने जिस तरह हम सभी को आशीर्वाद दिया, वह भावविभोर करने वाला क्षण था. सभी परिवारों के प्रति भी आदरभाव के साथ आभार.
आप सभी आदरणीय वरिष्ठजनों, अग्रजों और प्रिय साथियों का सहयोग व मार्गदर्शन आगे भी बना रहे, ऐसी कामना.

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english