ब्रेकिंग न्यूज़

 नालंदा परिसर लाइब्रेरी से निकले सफलता के सितारे

 -सीजीपीएससी में रैंक 3, 29 व 37 हासिल कर बने महिला एवं बाल विकास विभाग में अधीक्षक

 रायपुर । जिला प्रशासन द्वारा संचालित नालंदा परिसर लाइब्रेरी युवाओं के सपनों को साकार करने का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। अनुशासित माहौल, बेहतर अध्ययन सुविधाएं और सकारात्मक वातावरण के चलते यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों ने एक बार फिर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।नालंदा परिसर के तीन प्रतिभाशाली सदस्यों मिलन सिन्हा, भूपेंद्र कुमार एवं वागेश्वरी ठाकुर ने सीजीपीएससी परीक्षा 2026 में क्रमशः रैंक 3, 29 एवं 37 प्राप्त कर महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत बाल संरक्षण संस्थाओं में अधीक्षक पद पर चयनित होकर जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
ग्राम केहका, जिला बेमेतरा निवासी मिलन सिन्हा (रैंक 3) ने अपनी सफलता का श्रेय नालंदा परिसर के अनुशासित वातावरण और निरंतर अध्ययन को दिया। उन्होंने कहा कि यह लाइब्रेरी उनके संघर्ष और सफलता के बीच एक मजबूत सेतु साबित हुई, जहां से उन्हें निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा मिली।
रैंक 29 प्राप्त भूपेंद्र कुमार ने बताया कि नालंदा परिसर केवल पढ़ाई का स्थान नहीं, बल्कि अनुभव और सहयोग का केंद्र है, जहां साथी विद्यार्थियों के साथ मिलकर अध्ययन करने से निरंतर सुधार और आत्मविश्वास बढ़ता है। वहीं सरगुजा निवासी वागेश्वरी ठाकुर (रैंक 37) ने कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयास के बल पर सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि कई बार असफलता मिलने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और नालंदा परिसर के सकारात्मक वातावरण, सहयोगी स्टाफ एवं शांत अध्ययन व्यवस्था ने उन्हें सफलता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला प्रशासन की इस पहल ने युवाओं को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन का मंच प्रदान किया है, जिससे वे प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। नालंदा परिसर लाइब्रेरी आज उन युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बन चुका है, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए समर्पित हैं।

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english