11वीं-12वीं के बच्चे सीख रहे टैली
- महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में चल रहे समर कैंप में अंकुर शुक्ला ने सिखाया गोंड आर्ट
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में चल रहे 10 दिवसीय समर कैंप के तीसरे दिन जहां 11वीं और 12वीं के बच्चों को टैली की बेसिक ट्रेनिंग दी गई। वहीं जनजातीय समाज का प्रतिनिधित्व करता गोंड आर्ट भी बच्चों को सिखाया गया। इसके लिए आज विद्यालय में विशेष रूप से गोंड आर्ट एक्सपर्ट अंकुर शुक्ला पहुंचीं थीं। उन्होंने बच्चों को गोंड आर्ट की बारीकियां सिखाईं।
कैंप प्रभारी अपर्णा आठले ने बताया कि सोमवार से ही 11वीं-12वीं के बच्चों के लिए टैली क्लासेस शुरू की गई है। 'करियर की पाठशाला' कोचिंग सेंटर के संचालक जगदीश हबलानी ने 11वीं 12वीं के विद्यार्थियों को कंपनी क्रिएशन, जर्नल लेजर एंट्री, कीबोर्ड हैंडलिंग आदि सिखाया। विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षिक वर्षा गिरीभट्ट, रोशन सिंह राजपूत, शेफाली ठाकुर ने इसमें उनकी मदद की।
इधर अंकुर शुक्ला ने बच्चों को गोंड आर्ट का प्रारंभिक प्रशिक्षण देना शुरू किया। गोंड आर्ट में प्राकृतिक रंग और प्रकृति से संबंधित चित्र बनाए जाते हैं। शुक्ला ने बच्चों को बताया कि चित्रकारी में कैसे रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। अंकुर शुक्ला को प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने शिविर में आकर बच्चों को मार्गदर्शन देने के लिए शाला का स्मृति चिह्रन देकर सम्मानित किया। वहीं अंकुर शुक्ला ने अपने हाथों की एक कृति विद्यालय को भेंट की। प्राचार्य गोवर्धन ने बताया कि समर क्लासेस में बेस्ड आउट ऑफ वेस्ट एक्टिविटी जोड़ी जा रही है। टैली क्लासेस भी एक हफ्ते तक चलेंगे। इससे शिविर में शामिल सभी विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।










Leave A Comment