ब्रेकिंग न्यूज़

महाराष्‍ट्र मंडल ने राहगीरों को पिलाया शरबत

- अमलीडीह केंद्र ने अक्षय तृतीया पर भीषण गर्मी में प्‍यासे लोगों को दी राहत
रायपुर।
महाराष्ट्र मंडल के अमलीडीह महिला केंद्र के सदस्यों ने अक्षय तृतीया पर भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को शीतल शरबत पिलाया। शरतब वितरण का यह सेवाभावी कार्य शाम छह बजे तक जारी रहा।
अमलीडीह केंद्र की अर्चना भाकरे ने बताया कि केंद्र की महिलाओं ने अक्षय तृतीया पर राह चलते लोगों के बीच शीतल शरबत का वितरण किया। साईं मंदिर न्यू राजेंद्र नगर के पास दोपहर चार से छह बजे तक हर आयु के राहगीरों को शीतल शरबत का वितरण किया गया। इस सेवाभावी कार्य में अर्चना भाकरे, अक्षरा भगाडे़, डॉ. अरुणा अय्यर, प्रीति तमेय, रेणुका टोमे और डाॅ. शोभा सोनाये सहित अनेक सभासद शामिल थीं।
इधर महिला प्रमुख विशाखा तापखानेवाले ने बताया कि जल्‍दी ही मजदूर दिवस यानी एक मई को महाराष्‍ट्र मंडल के विभिन्‍न महिला केंद्र चौक- चौराहों पर मठा वितरित करेंगे। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी वल्‍लभ नगर केंद्र की महिलाएं टैगोर नगर- वल्‍लभ नगर के जिन कुशल मुनि चौक पर मठा वितरित करेंगी। इसी तरह चौबे कॉलोनी केंद्र की महिलाएं चिंताहरण मंदिर के सामने राहगीरों के बीच ठंडा मठा बांटा जाएगा। रोहिणीपुरम केंद्र की महिला सभासद गोल चौक पर, शंकर नगर केंद्र की महिलाएं भी यह आयोजन सरदार भगत सिंह चौक पर करेंगी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english