ब्रेकिंग न्यूज़

 सड़क बाधा कर आवागमन प्रभावित करने वालो पर निगम ने की कार्रवाई

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-3 अंतर्गत स्थित पावर हाउस चौक शहर का सबसे व्यस्ततम मार्गों में से एक है, जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे.बड़े एवं भारी वाहनों का आवागमन बना रहता है। इस मार्ग पर बढ़ते यातायात दबाव के बीच सड़क पर हो रहे अतिक्रमण से आम नागरिकों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
                  देखा जा रहा है कि क्षेत्र के कुछ व्यापारी अपनी दुकानों के सामने सड़क तक सामान फैलाकर रखते हैं, वहीं फल एवं सब्जी विक्रेता भी सड़कों पर ठेला लगाकर व्यवसाय कर रहे हैं। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और यातायात बाधित होता है, जिससे जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। निगम अधिकारियों ने इस समस्या को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि सड़क पर अतिक्रमण के कारण न केवल आवागमन प्रभावित हो रहा है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। विशेष रूप से व्यस्त समय में यहां स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। निगम प्रशासन ने सड़क पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई कीए ताकि आमजन को सुगम एवं सुरक्षित यातायात की सुविधा मिल सके। साथ ही व्यापारियों एवं ठेला संचालकों से भी अपील की जा रही है कि वे सड़क पर अतिक्रमण न करें और निर्धारित स्थानों पर ही अपना व्यवसाय संचालित करें।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english