आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए 30 अप्रैल तक दावा आपत्ति आमंत्रित
दुर्ग / एकीकृत बाल विकास परियोजना जामगांव एम (पाटन-02) द्वारा परिक्षेत्र कुम्हारी के सेक्टर पाहंदा अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र कुगदा क्रं 01 की आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिसकी प्राविधिक अनंतिम सूची परियोजना कार्यालय जामगांव-एम एवं नगरपालिका परिषद कुम्हारी में चस्पा की गयी है। इस संबंध में दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया हैं। जिसके संबंध में किसी भी आवेदिका को आपत्ति / दावा है वह 30 अप्रैल 2026, दिन गुरूवार की शाम 5.30 बजे तक अपना आपत्ति/दावा ऑनलाईन ई-भर्ती पोर्टल (https://aww.e-bharti.in/login) के माध्यम से दर्ज व प्रस्तुत कर सकते है। अंतिम तिथि पश्चात् कोई भी दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

.jpg)
.jpg)








Leave A Comment