जिले में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के सफल क्रियान्वयन हेतु 24 अप्रैल को बैठक आयोजित
बालोद. बालोद जिले मे 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के सफल क्रियान्वयन हेतु 24 अप्रैल 2026 को बैठक आयोजित की गई है। अपर कलेक्टर एवं प्रभारी जिला खेल अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी माह अप्रैल-मई 2026 में जिला मुख्यालय बालोद में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2026 का आयोजन किया जाएगा। जिसके सफल क्रियान्वयन हेतु 24 अप्रैल 2026 को संयुक्त जिला कार्यालय स्थित अपर कलेक्टर के कक्ष में सुबह 11 बजे आयोजित की गई है। उन्होंने बताया कि ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर महत्वपूर्ण आयोजन है। प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से इच्छुक खिलाड़ी खेल विधाओं की जानकारियों से अवगत होंगे, जो उनके खेल कौशल में सहायक होगी। जिले में खेल का वातावरण बनेगा और नए खिलाड़ियों की रूझान खेलों की ओर बढ़ाने एवं नवोदित खिलाड़ियों में खेल के प्रति जागरूकता लाने हेतु आयोजन किया जाना है।













Leave A Comment