तखतपुर में डॉग बाइट के 17 मरीजों का सफल उपचार, सभी की हालत सामान्य
बिलासपुर. विकासखंड तखतपुर के विभिन्न वार्डों से आज डॉग बाइट के कुल 17 मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर पहुंचे, जहां सभी का त्वरित और समुचित उपचार किया गया। मरीजों को प्राथमिक उपचार देने के साथ ही एंटी-रैबीज वैक्सीन एवं इम्यूनोग्लोबिन लगाया गया। उपचार के बाद सभी मरीजों की स्थिति सामान्य पाई गई, जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
सीएमएचओ डॉ. शुभा गरेवाल ने बताया कि मरीज अलग-अलग समय पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जिससे प्रत्येक मरीज को पर्याप्त समय देकर इलाज किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्षा को भी तत्काल सूचना दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी मरीजों को रैबीज के निर्धारित पांचों टीके समय पर लगवाने की सख्त हिदायत दी है। उन्होंने बताया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी-रैबीज वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी मरीज पूरी तरह सुरक्षित हैं। घर पर रहकर उपचार ले रहे हैं तथा क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।








.jpg)
Leave A Comment