दुर्ग पुलिस के 4 एएसआई बने सब-इंस्पेक्टर, एसएसपी ने स्टार लगाकर किया सम्मानित
-प्रमोशन से बढ़ता है पुलिस बल का मनोबल - विजय अग्रवाल
दुर्ग । छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय के आदेश के परिपालन में दुर्ग जिले में पदस्थ 4 सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) पद पर पदोन्नत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बैच (स्टार) अलंकरण लगाकर शुभकामनाएं दीं।
एसएसपी अग्रवाल ने कहा कि पदोन्नति से पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है और इससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में और अधिक प्रभावी भूमिका निभाने की अपेक्षा रहती है। उन्होंने सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों का निर्वहन कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान अधिकारियों की अब तक की सेवाओं, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। पदोन्नत अधिकारियों ने भी अपने दायित्वों के प्रति समर्पण दोहराते हुए कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा के लिए और अधिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
पदोन्नति प्राप्त अधिकारी इस प्रकार हैं:
▪️उप निरीक्षक गोरख नाथ चौधरी
▪️उप निरीक्षक पूर्ण बहादुर कांकी
▪️उप निरीक्षक चन्द्रशेखर सोनी
▪️उप निरीक्षक केशव दयाल तिवारी
यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां अधिकारियों को औपचारिक रूप से नई जिम्मेदारियों के लिए प्रोत्साहित किया गया।












.jpg)
Leave A Comment