महाराष्ट्र मंडल में आशा भोसले को संगीतमय श्रद्धांजलि आज
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल का म्युजिकल ग्रुप संगीतमय कार्यक्रम के माध्यम से बॉलीवुड की वर्सिटाइल सिंगर आशा भोसले को 21 गायिकाओं की सुरीली आवाज में 21 गानों से श्रद्धांजलि दी जा रही है। यह कार्यक्रम 29 अप्रैल, बुधवार को शाम सात बजे मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की संयोजिका भारती पलोसकर ने बताया कि कार्यक्रम में उन्हीं गायिकाओें के गाने सुनने का अवसर मिलेगा, जो पहले से ही लाइव म्युजिक अथवा कोराओके माध्यम से अपनी आवाज का जादू बिखेरते रहे हैं और जिनकी अपनी लोकप्रियता भी है। कार्यक्रम में संगीतप्रेमियों को हर दशक और प्रत्येक एरा के चुने हुए बेहतरीन गानों को एंजॉय करने का मौका मिलेगा।
इन गायिकाओं के गानों की होगी प्रस्तुति - भारती पलसोदकर, वैशाली जोशी, प्रीति केसकर, अंकिता किरवई, मंजरी बक्षी, साक्षी जोशी, अंजलि कान्हे, सुमिता रायजादा, रुक्मणी रामटेके, आशीष शुक्ला प्रगति ओगले, सुरेखा पाटिल, अस्मिता कुसरे, निशा देव, स्मिता राजे, अनुभा झा, आशीष शुक्ला, देविका देशपांडे, सुप्रिया शेष, स्वाति जोशी, आरती दीप।
--











Leave A Comment