महिला मोर्चा ने किया विजया रहाटकर का स्वागत
रायपुर। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर बुधवार को अपने एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुँचीं। इस दौरान राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी ने उनका स्वागत किया। बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रियंका गिरी एवं प्रदेश सह-संयोजक (प्रोटोकॉल) पुष्पेंद्र सिंह सहित भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस मौके पर मौजूद रहीं।





.jpg)





Leave A Comment