राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करें: कलेक्टर मिश्रा
0- विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
0- र-अभिलेखों का शीघ्र निर्माण करने तथा आरबीसी 6/4 के प्रकरणों के त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने को कहा
बालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को आम जनता के राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिससे कि आम जनता को राजस्व संबंधी समस्याओं के निपटारा के लिए किसी भी प्रकार परेशानी का सामना न करने पड़े। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में विभाग के अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को अधिकार अभिलेखों का शीघ्र निर्माण करने तथा आरबीसी 6/4 के प्रकरणों के त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं श्री नूतन कंवर सहित संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधहुर्ष के अलावा सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने अनुविभाग एवं तहसीलवार राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सुशासन तिहार के अंतर्गत आम जनता के राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की। इसके लिए उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सुशासन तिहार के सफल आयोजन हेतु संबंधित अनुविभाग के एसडीएम को नोडल अधिकारी तथा तहसीलदारों को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इनके दिशा-निर्देशन में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन एवं सुशासन तिहार से संबंधित अन्य सभी कार्यों का सम्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को सभी तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों में शामिल होने वाले आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाए।
--











Leave A Comment