निगम के इन क्षेत्रों में रहेगा जलप्रदाय प्रभावित
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के 66 एमएलडी जलशोधन संयंत्र के ।ठ ैूपजबी यार्ड एवं एवं सबस्टेशन का निरीक्षण विद्युत मण्डल द्वारा किया गया है, जिसमें आवश्यक संधारण किया जाना है। उक्त संधारण कार्य विद्युत मण्डल के सहायोग से किया जाना है। संधारण कार्य के लिए 5ः00 घंटे शट डाउन की आवश्यकता है। संधारण कार्य दिनांक 3 मई 2026 रविवार को कराया जाना है। जिसके कारण रविवार दिनांक 3 मई 2026 को प्रातः 6ः00 बजे से दोपहर 2ः00 बजे तक 66 एमएलडी जलशोधन संयंत्र पूर्णतः बंद रहेगा। जिससे दिनांक 4 मई 2026 को निगम भिलाई क्षेत्र के खम्हरिया, नेहरू नगर, फरीद नगर एवं निगम रिसाली क्षेत्र के नेवई, रूवाबांधा, रिसाली में आंशिक रूप से जलप्रदाय प्रभावित रहेगा। दिनांक 4 मई 2026 की शाम तक सभी जलागार से जलप्रदाय किया जा सकेगा।
--










Leave A Comment