ब्रेकिंग न्यूज़

 जिले में रेत के अवैध परिवहन, भण्डारण एवं उत्खनन पर निरंतर कार्रवाई

फाइल फोटो
0- अवैध परिवहन करते पाए जाने पर वाहनों को किया गया जब्त
बालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है। जिला खनि अधिकारी श्री प्रवीण चंद्राकर ने बताया कि 30 अप्रैल 2026 को खनिज विभाग की टीम के द्वारा गुण्डरदेही विकासखण्ड का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण करते पाए जाने के कारण कुल 05 ट्रेक्टर मय ट्रॉली को जब्त किया गया है। जिसमें 03 ट्रेक्टर मय ट्रॉली को थाना आरक्षी केन्द्र गुण्डरदेही एवं 02 ट्रेक्टर मय ट्रॉली को थाना आरक्षी केन्द्र अर्जुन्दा की अभिरक्षा में रखा गया है। प्रकरण में नियमानुसार खान व खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत् कार्यवाही की जाएगी एवं भविष्य में भी खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण करते पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। 
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english