ब्रेकिंग न्यूज़

 हरदीकला से सुशासन तिहार का शानदार आगाज

-सुशासन तिहार बना समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम : श्री धरमलाल कौशिक
-मई दिवस पर शिविर में श्रमिकों का किया गया सम्मान
-गरीब, बच्चे, महिला, किसान, मछुवारा सभी को शिविर से मिला लाभ
-शिविर में 240 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण* 
 बिलासपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू हुए सुशासन तिहार का जिले में आज हरदीकला से शानदार आगाज हुआ। बिल्हा ब्लॉक में आयोजित पहले जिला स्तरीय शिविर ने सुशासन की अवधारणा को धरातल पर उतारते हुए जनभागीदारी और त्वरित समाधान का सशक्त संदेश दिया। यह अभियान 01 मई से 10 जून 2026 तक जिलेभर में आयोजित किया जाएगा। शिविर में 394 आवेदन मिले, जिनमें 380 मांग और 14 शिकायतें हैं। मौके पर ही 240 आवेदनों का निराकरण कर लिया गया।
   शिविर में बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता राजेंद्र शुक्ला, जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ. रामकुमार कौशिक, उपाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह, सरपंच श्रीमती सरिता विष्णु साहू, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री शिव कुमार बनर्जी, एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी एवं जनपद सीईओ श्री कुमार लहरे सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। 19 गांवों से आए ग्रामीणों को शिविर का लाभ मिला।
   मुख्य अतिथि श्री धरमलाल कौशिक ने अपने उद्बोधन में कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच संवाद एवं विश्वास को मजबूत करने का अभिनव प्रयास है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन की प्राथमिकता है कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े, बल्कि प्रशासन स्वयं उनके द्वार तक पहुंचे और मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में भी गांव-गांव पहुंचकर समस्याओं का समाधान करना सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ उठाएं। इस अवसर पर विधायक श्री कौशिक ने शिविर स्थल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदीकला में शेड निर्माण के लिए 15 लाख रुपए की घोषणा की।
   जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि सुशासन तिहार आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है, जहां प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि शासन की मंशानुरूप योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह शिविर केवल आवेदन प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि विभिन्न विभागों द्वारा मौके पर ही मार्गदर्शन, समाधान एवं लाभ वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता राजेंद्र शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल तथा जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ. रामकुमार कौशिक ने भी संबोधित किया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 129 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया। 
 
शिविर में इन हितग्राहियों को मिला लाभ -
शिविर में हरदीकला के गुरूकृपा महिला स्व सहायता समूह की दीदियों को 1 नग मछली जाल प्रदान किया गया। परिवहन विभाग द्वारा संतोष कुमार बंजारे, ओमप्रकाश साहू, क्षत्रीलाल श्रीवास को लर्निंग लाइसेंस का वितरण किया गया। श्रम विभाग की योजना मिनीमाता माता योजना के तहत ग्राम तेलसरा की प्रीति बंजारे एवं रहंगी की ऋतु धु्रव को 20-20 हजार रूपए की सहायता राशि का लाभ मिला। हरदीकला के कुंवरिया ध्रुव, आशीष पाण्डेय, छबी लाल श्रीवास, संतोष साहू, रामायण नेताम, लसराम यादव, हरीराम रजक एवं श्रवण कुमार ध्रुव, पंचराम ध्रुव को मनरेगा जॉब कार्ड का वितरण किया गया। 
  प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास पूर्ण कर चुके हितग्राहियों गंगा बाई, रेखा गोड़, बच्चन बाई, कृष्णा बाई, गोदवरी वैष्णव, सुजीन साहू एवं मनोज साहू को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र दिया गया। महिला बाल विकास विभाग द्वारा हरदीकला के यामिनी श्रीवास, अरमान बर्मन, फलक रजक, मोक्ष कौशिक, युवराज धु्रव को विद्या आरम्भ प्रमाण पत्र दिये गये एवं सुकन्या समृद्धि योजना अंतर्गत हरदीकला की शिवन्या रजक, कोरमी की आव्या घृतलहरे और बसिया के दुर्गेश्वरी यादव को पासबुक वितरण किया गया। सेवा सहकारी समिति मर्यादित सरवानी के जगदीश वाजपेयी को 3 लाख रूपये एवं भरतलाल धु्रव को 1 लाख रूपये का केसीसी ऋण वितरण चेक देकर लाभान्वित किया गया। विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने अन्न प्राशन कार्यक्रम में शिशु आभास लहरे, क्रीतिका यादव, अनवी धु्रव का मुंह मिठाया करवाया। शिविर में मथुरा बाई, माया सूर्यवंशी, नेहा कौशिक एवं नसरीन बानो को उज्जवला योजना का लाभ मिला। आज अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधायक श्री कौशिक ने श्रमिक सुखीन साहू, बच्चन बाई यादव, पंचराम धु्रव, अशोक साहू एवं भरारी लाल कौशिक को सम्मानित भी किया गया। शिविर में हरदीकला क्षेत्र के प्रियंका रात्रे, नीता यादव सहित अन्य हितग्राहियों को राशनकार्ड का वितरण किया गया। शिविर में एक दर्जन से अधिक ग्रामीण किसानों को किसान किताब प्रदान किये गये। कृषि विभाग द्वारा 4 किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर सिंचाई के लिए लपेटा पाइप वितरित किया गया। मुख्य अतिथि श्री कौशिक ने समाधान शिविर में छह श्रमिकों को श्रमिक दिवस के अवसर पर शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english