ब्रेकिंग न्यूज़

 सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर का आगाज वार्ड न. 01 से

 -सुशासन तिहार के पहले दिन 196 आवेदन प्राप्त, त्वरित निराकरण की प्रक्रिया शुरू
 - कलेक्टर श्री सिंह और महापौर श्रीमती बाघमार ने शिविर का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
 -सुशासन तिहार से हितग्राहियो को मिल रहा सीधा लाभ, समस्याओं के समाधान हेतु कार्यवाही तेज
 दुर्ग / जिले में सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत जन समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु आयोजित समाधान शिविरों की श्रृंखला का शुभारंभ आज नगर निगम दुर्ग के चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पंचशील नगर से हुआ। शिविर के पहले ही दिन बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी देखने को मिली और कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर हितग्राहियों को राहत प्रदान की गई। शिविर का निरीक्षण कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह एवं महापौर श्रीमती अलका बाघमार द्वारा किया गया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्राप्त आवेदन का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। पहले दिन कुल 196 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 145 मांग एवं 51 शिकायतें शामिल हैं। प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को निराकरण हेतु प्रेषित किया गया। साथ ही त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 लर्निंग लाइसेंस एवं 1 राशन कार्ड का मौके पर ही वितरण कर हितग्राहियों को सीधा लाभ प्रदान किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना एवं उज्ज्वला योजना का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का स्थल पर ही समाधान करना है। पहले दिन की सफलता से यह स्पष्ट है कि सुशासन तिहार आम जनता के लिए अत्यंत उपयोगी पहल सिद्ध हो रहा है।
    कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कहा कि “शिविरों के माध्यम से प्रशासन जनता के द्वार तक पहुँच रहा है। सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि प्राप्त आवेदनों का शीघ्र एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि प्रत्येक नागरिक की समस्या का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान हो। सुशासन तिहार के माध्यम से हम शासन की योजनाओं को सीधे जनता तक पहुँचाने और उनकी समस्याओं का मौके पर निराकरण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर आयुक्त श्री सुमित अग्रवाल, एडीएम श्री वीरेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, एसडीएम श्री हरवंश सिंह मिरी, अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती क्षमा यदु, सभापति श्री श्याम शर्मा, श्री देवनारायण चन्द्राकर, श्री शेखर चन्द्राकर, श्री ज्ञानेश्वर ताम्रकर, श्री शशि साहू, श्री गोविंद्र देवांगन, सुरूचि उमरे, कार्यपालन अभियंता सुश्री विनीता वर्मा, प्रकाश चंद थवानी, मो. सलीम सिद्दीकी, सहायक अभियंता गिरीश दिवान, संजय ठाकुर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english