ब्रेकिंग न्यूज़

 बच्‍चों की मस्‍ती के साथ बाल संस्‍कार शिविर शुरू

0  महाराष्‍ट्र मंडल की आध्‍यात्मिक समिति का 30 दिवसीय ऑन- ऑफलाइन मोड पर हो रहा है शिविर 
रायपुर। ‘कराग्रे वस्ते समुद्र वसने देवी, गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु' जैसे मंत्रोच्‍चार व हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के साथ महाराष्‍ट्र मंडल का बाल संस्‍कार शिविर शुक्रवार को भरपूर जोश और मस्ती के साथ शुरू हो गया। मंडल की आध्‍यात्मिक समिति के 30 दिनों तक चलने वाले इस शिविर में पहले दिन से ही बड़ी संख्‍या में पहुंचे बच्‍चों में जबर्दस्‍त उत्‍साह देखा गया। बच्‍चों ने हर सेगमेंट में खूब एंजॉय किया। 
आध्‍यात्मिक समिति की समन्‍वयक आस्‍था काले ने बताया कि मंजुषा वैशंपायन और नमिता शेष ने बच्‍चों को विभिन्‍न मंत्रों का सस्‍वर पाठ कराने के बाद उसके अर्थ से भी अवगत कराया और हनुमान चालीसा का पाठ कराया। आस्‍था काले और वर्षा चोपकर ने खेल- खेल में बच्‍चों से योग कराया। उसमें सभी ने एनिमल वॉक खूब मजे से किया। इस बीच रुमाल झपट्टा खेल भी खेला गया। सुमीता रायजादा और रचना ठेंगड़ी ने माइंड गेम एंड ब्रेन एक्टिविटीज से बच्‍चों की मजेदार तरीके से बौद्धिक परीक्षा ली। 
शिविर में बच्‍चों की सर्वाधिक दिलचस्‍पी फायरलैस कुकिंग में देखी गई। अक्षता पंडित और आराधना शेष ने बच्‍चों को फायरलैस सिस्‍टम से केक, बिस्‍कुट सेंडविच सहित अनेक स्‍वादिष्‍ट आइटम बनाना सिखाया। शिविर की शुरुआत में आध्‍यात्मिक समिति की सृष्टि दंडवते, आकांक्षा गद्रे, संध्‍या खंगन ने बच्‍चों का तिलक लगाकर स्‍वागत किया और प्रतिदिन शिविर में आने के लिए प्रोत्‍साहित किया।
मंडल के मुख्‍य समन्‍वयक श्‍याम सुंदर खंगन ने भी बच्‍चों के अभिभावकों को शिविर में प्रतिदिन बच्‍चों के साथ जुड़ने का आग्रह किया। बताते चलें की बाल संस्कार शिविर प्रति शुक्रवार और शनिवार को ऑफलाइन मोड पर चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में लगाया जाएगा, जबकि सोमवार से गुरुवार को यह शिविर ऑनलाइन मोड पर रहेगा। पहले दिन शिविर में आरोही भुजाणे, आरव जोशी, अर्णव भुजाणे, अर्णव कुसरे, प्रशस्ति आकांत, मानसी चोपकर, अभिज्ञा अभिनव शुक्‍ला, युक्‍ता रोकडे, अनघा शेष, अक्षदा किरवई, आरोही भुजाडे, विदिका पंडित, प्राची शेंडे, आरुषि कांबलकर, धैर्या थानवी, अवनी महेश्‍वरी, श्रावणी महेश्‍वरी सहित अनेक बच्‍चे शामिल हुए।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english