ब्रेकिंग न्यूज़

 लोकतंत्र के महापर्व में जनता ने चुना 'विकासवाद': तोखन साहू

 रायपुर/बिलासपुर। पश्चिम बंगाल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मिली प्रचंड जीत पर केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे 'विकास की जीत' और 'जनता का न्याय' बताया है। श्री साहू ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने हिंसा और तुष्टीकरण के दौर को समाप्त कर 'सोनार बांग्ला' के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है। भाजपा का प्रदर्शन राज्य के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय लिखेगा। श्री साहू ने कहा कि असम की जनता ने पुनः मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व और एनडीए सरकार के डबल इंजन विकास मॉडल पर अपना अटूट भरोसा जताया है। असम में भाजपा की लगातार बढ़त शांति और प्रगति की जीत है। इसी तरह के परिणामों ने स्पष्ट कर दिया है कि जनता सुशासन और केंद्र सरकार के साथ समन्वय वाली सरकार चाहती है। ​श्री साहू ने कहा कि यह परिणाम केवल सीटों की जीत नहीं है, बल्कि यह उन करोड़ों कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम की जीत है जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी के झंडे को बुलंद रखा। श्री साहू ने विजयी प्रत्याशियों और कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में ये सरकारें जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english