लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण आवेदन की अंतिम तिथि 5 जून
दुर्ग. छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर एवं संचालनालय कोष, लेखा एवं पेंशन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार आगामी लेखा प्रशिक्षण सत्र जुलाई से अक्टूबर 2026 के लिए आवेदन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 5 जून 2026 निर्धारित की गई है। अधिसूचना के अनुसार, लिपिक वर्गीय कर्मचारी जिनकी न्यूनतम 3 वर्ष की नियमित सेवा पूर्ण हो चुकी है, आवेदन करने के पात्र होंगे। वहीं अनुकम्पा नियुक्ति वाले कर्मचारियों के लिए कौशल परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। आवेदन पत्र संबंधित कार्यालय प्रमुख द्वारा प्रेषित होकर कार्यालय प्राचार्य, संभागीय वित्त एवं लेखा प्रशिक्षण संस्थान, दुर्ग को कार्यालयीन समय में 5 जून 2026 तक प्राप्त होना चाहिए। निर्धारित तिथि से पूर्व या पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रशिक्षण संस्थान ने स्पष्ट किया है कि केवल मानक आवेदन पत्र (छायाप्रति स्वीकार्य) पर ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।













Leave A Comment