शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला ढौर में 8 मई (शुक्रवार) को जनसमस्या निवारण शिविर
दुर्ग. राज्य शासन द्वारा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत ग्राम पंचायत के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला ढौर में 8 मई (शुक्रवार) को जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त शिविर में सिरसाखुर्द, जेवरा, समोदा, भटगांव, कुटेलाभांठा, खपरी कु., करंजाभिलाई, झेंझरी, कचांदुर, ढौर, खेदामारा, बासीन, बोड़ेगांव, रवेलीडीह, अरसनारा, ननकठ्ठी ग्राम शामिल है। शिविर में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग दुबे को नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी जनपद पंचायत मु.का.अधिकारी श्री रूपेश कुमार पाण्डेय को नियुक्त किया गया है।
--













Leave A Comment