निगम भिलाई के जोन-1 जुनवानी में 'सुशासन दिवस' का भव्य आयोजन, वैशाली नगर विधायक ने की शिरकत
भिलाईनगर। 'सुशासन तिहार' के अवसर पर आज नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत जोन-1 जुनवानी में एक शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर कार्यक्रम में वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक रिकेश सेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
शिविर समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सुशासन का अर्थ है शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरलता से पहुँचना। विधायक ने क्षेत्र के विकास कार्यों और जनसमस्याओं के संबंध में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को कहा।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, निगम के अधिकारी और भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। विधायक ने उपस्थित नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी माँगें सुनीं और क्षेत्र की बेहतरी के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
--











Leave A Comment