बोर्ड परीक्षा में टेकारी स्कूल को गौरवान्वित किया छात्र - छात्राओं ने
दसवीं की छात्रा प्राची साहू ने 93.50 फीसदी और बारहवीं की छात्रा गायत्री साहू ने 91.2 फीसदी अंक हासिल किया
रायपुर। विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय आरंग के अंतर्गत आने वाले ग्राम टेकारी ( कुंडा ) स्थित उच्चतर एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र - छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में अच्छे परिणाम दे स्कूल को गौरवान्वित किया है । बारहवीं बोर्ड में जहां 74 परीक्षार्थियों में से 56 ने वहीं दसवीं बोर्ड में 46 में से 29 ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है । दोनों बोर्ड परीक्षा में एक भी परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण नहीं हुआ है । बारहवीं बोर्ड में जहां कु. गायत्री साहू 93 .2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर वहीं दसवीं बोर्ड में प्राची साहू 93 .50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान पर रहीं । प्राची साहू ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने पिता देवेंद्र साहू और माता श्रीमती टिकेश्वरी साहू को दिया है।
बारहवीं की परीक्षा में दर्ज सभी 73 विद्यार्थी प्रविष्ट हुये जिसमें 26 बालक व 47 बालिकाये थी । इनमें से 56 ने प्रथम श्रेणी में व 14 ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की । 03 को पूरक मिला । 91 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले में एकमात्र प्राची साहू रही ।81 से 90 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त करने वालों में 09 व 70 से 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वालों में 17 विद्यार्थी रहे । शेष 29 ने 60 से 70 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किया । कुल सफलता का प्रतिशत बालिकाओं में 97 . 87 व बालकों में 92 . 30 रहा । इसी तरह दसवीं बोर्ड परीक्षा में दर्ज सभी 46 विद्यार्थी शामिल हुये जिसमें 14 बालक व 32 बालिकाये थी । इनमें से 29 ने प्रथम श्रेणी में , 14 ने द्वितीय श्रेणी में व 01 ने तृतीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की । 02 को पूरक मिला । इनमें से 91 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली एकमात्र प्राची साहू रही । 81 से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वालों की संख्या 06 व 70 से 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वालों की संख्या अनुशासित 08 रही । शेष 14 ने 60 से 70 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किया । सभी बालकों ने जहां परीक्षा उत्तीर्ण कर शत - प्रतिशत परिणाम दिया वहीं छात्राओं का प्रतिशत 93 . 75 रहा । शाला विकास समिति , ग्राम पंचायत व ग्रामीण सभा ने जहां इस परिणाम का श्रेय जहां गुरुजनों के अनुशासित मार्गदर्शन व विद्यार्थियों के लगन व मेहनत को दिया वहीं गुरुजनों ने विद्यालय में अनुशासन बनाये रखने में ग्राम के जागरूक व प्रबुद्ध ग्रामीणों सहित शाला विकास समिति , ग्राम पंचायत व ग्रामीण सभा से मिले सहयोग को इसका श्रेय दिया ।











Leave A Comment