परिवहन विभाग की उड़नदस्ता टीम के द्वारा मोटर यान अधिनियम की धाराओं के तहत की जाती है वाहनों का निरीक्षण एवं चालानी की कार्रवाई
0- राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति हेतु विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे हैं निष्ठापूर्वक प्रयास
बालोद. परिवहन विभाग के अंतर्गत दुर्ग उड़नदस्ता टीम के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि उड़नदस्ता दल दुर्ग के द्वारा दुर्ग संभाग के अंतर्गत आने वालों जिलों में मोटर यान अधिनियम 1988 के धाराओं के तहत वाहनों के निरीक्षण कार्य एवं चालानी की कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बताया कि वाहनों के जांच के दौरान सभी अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा निर्धारित वर्दी धारण करने के साथ-साथ शासकीय वाहनों का ही उपयोग किया जाता है। उड़नदस्ता दल के प्रभारी ने बताया कि परिवहन मुख्यालय द्वारा राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सभी अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा निष्ठापूर्वक प्रयास किए जा रहे हैं एवं सफलतापूर्वक लक्ष्य प्राप्त किया जा रहा है। उन्होंने उड़नदस्ता में पदस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा लोक सेवकों से अपेक्षित उच्च नैतिक मूल्य का पालन करते हुए कार्रवाई करने की जानकारी दी।













Leave A Comment