सुशासन तिहार में मिला रोजगार का सहारा
0-जॉब कार्ड मिलते ही कीर्ति और संतोषी के चेहरे खिल उठे, कहा- अब परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बना सकेंगी
रायपुर. सुशासन तिहार 2026 के तहत आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान की पहल जमीनी स्तर पर असर दिखा रही है। जिले के आरंग विकासखंड के ग्राम छटेरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम गोइंदा की निवासी श्रीमति कीर्ति निषाद एवं श्रीमती संतोषी निषाद को तत्काल मनरेगा जॉब कार्ड मिल गया। जिससे उनके जीवन में रोजगार की नई उम्मीद जगी है।
श्रीमती कीर्ति एवं श्रीमती संतोषी अब बहुत खुश हैं।अब उन्हें मनरेगा के तहत नियमित रोजगार मिलने की राह आसान होगी, जिससे वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकेंगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।












Leave A Comment