निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही ने जोन 10 की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण
- निर्धारित से कम संख्या में सफाई कामगार मिलने एवं नालियो एवं वार्ड क्षेत्र में भारी गंदगी मिलने पर सफाई ठेकेदार पर 15 हजार रू. जुर्माना और स्वच्छता निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस देने के दिये निर्देश
रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही ने रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड क्रमाक 55 के क्षेत्र में स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान की तैयारी को लेकर स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण जोन 10 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अमित बेहरा एवं नगर निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग स्वच्छता निरीक्षक श्री गिरीजेश तिवारी की उपस्थिति में किया। औचक निरीक्षण के दौरान नगर निगम जोन 10 के वार्ड 55 में निर्धारित से कम सख्या में सफाई कामगार ड्यूटी पर मिले एवं जगह जगह भारी गंदगी एवं नालियो में कचरा एवं निकास व्यवस्था बाधित मिली। इसे लेकर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल वार्ड 55 के संबंधित अनुबंधित सफाई ठेकेदार को नोटिस देकर 15 हजार रू. का जुर्माना चेतावनी देकर करने एव वार्ड के स्वच्छता निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस देकर लिखित स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिये।










Leave A Comment