ब्रेकिंग न्यूज़

 आवासीय ऋण और अन्य सुविधाओं का लाभ लेने मार्ग प्रशस्त होने से हुआ गदगद

0- सुशासन तिहार के दौरान स्वामीत्व योजना अंतर्गत कृषक गोपाल राम साहू को अधिकार अभिलेख प्राप्त होने से मिला उन्हें जमीन का मालिकाना हक 
बालोद. सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज गुरूर विकासखण्ड के ग्राम अर्जुनी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान ग्राम छेड़िया के कृषक श्री गोपाल राम साहू को स्वामीत्व योजना के अंतर्गत अधिकार अभिलेख प्राप्त होने से उन्हें उनके आवासीय भूमि का मालिकाना हक प्राप्त हो गया है। शिविर में अधिकार अभिलेख प्राप्त करने के पश्चात् किसान गोपाल राम बहुत ही अभिभूत नजर आ रहे थे। ग्राम अर्जुनी में आज आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से उन्हें प्राप्त अधिकार अभिलेख से अब उनके लिए आवासीय ऋण एवं अन्य सुविधाओं के लाभ लेने हेतु मार्गप्रशस्त होने पर किसान श्री गोपाल राम बहुत ही प्रसन्नचित एवं गदगद नजर आ रहे थे।
शिविर में अधिकार अभिलेख प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कृषक गोपाल राम ने कहा कि अब वे इस अधिकार अभिलेख के माध्यम से आवासी ऋण लेकर अपने सपने का आशियाना भी बना सकेंगे। जो उनके जैसे अनेक निम्न मध्यम वर्गीय किसानों के लिए एक बड़े सपने का साकार होने जैसा है। केन्द्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की सराहना करते हुए किसान गोपाल राम ने कहा कि इस योजना के माध्यम से सरकार हम जैसे निम्न मध्यम वर्गीय कृषकों को अपने जमीन का मालिकाना हक प्रदान करने के अलावा हमारे एवं हमारे परिवार के लिए एक सुंदर घर का निर्माण करने के सपने को हकीकत में बदलने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य किया है। किसान गोपाल राम ने राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए सुशासन तिहार 2026 के आयोजन की भी भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस सुशासन तिहार के माध्यम से शासन-प्रशासन के लोग हम आम जनों के बीच पहुँचकर हमारी वास्तविक समस्याओं से रूबरू होने के अलावा हमारे मांगों एवं समस्याओं का भी त्वरित निराकरण सुनिश्चित कर रहे हैं। इसके अलावा मेरे जैसे अनेक नागरिकों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा रहा है, जो कि बहुत ही सराहनीय कार्य है। 
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english