संविदा भर्ती : पात्रता सूची जारी, दावा आपत्ति 12 तक
बिलासपुर /राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों नर्सिंग ऑफिसर-एनएचएम, नर्सिंग ऑफिसर-यूएएएम, डेंटल असिस्टेंट-एनयूएचएम, अटेंडेंट-एनआरसी, क्लास 4-यूएएएम, जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट-पीडीए एवं ब्लॉक डाटा मैनेजर-एनएचएम की पात्र-अपात्र सूची जारी की गई है। सूची के संबंध में दावा आपत्ति निर्धारित प्रपत्र में 12 मई को शाम 5 बजे तक कार्यालय के आवक-जावक शाखा में जमा कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त दावा-आपत्ति आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सूची एवं दावा-आपत्ति का प्रारूप जिला बिलासपुर की आधिकारिक वेबसाइट www.bilaspur.gov.in पर उपलब्ध कराया गया है।













Leave A Comment