कांग्रेस के उम्मीदवार प्रचंड मतो से चुनाव जीतेंगे-दीपक बैज
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ने उम्मीदवारीं चयन में कार्यकर्ताओं की पसंद का पूरा ख्याल रखा है। टिकट के दावेदारों के आवेदन पर कई बार गंभीरता से विचार किया है और जीतने योग्य उम्मीदवारों को अवसर दिया है। 83 प्रत्याशी की सूची में 14 महिला, 32 नया चेहरा है और दूधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास को भी प्रत्याशी बनाया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि पहली और दूसरी 83 उम्मीदवारों की सूची से स्पष्ट हो गया अबकी बार 75 पार का लक्ष्य जो कांग्रेस ने तय किया है जरूर पूरा होगा। कांग्रेस की सूची हर वर्ग का पूरा ख्याल रखा गया है। एसटी, एससी, ओबीसी वर्ग तथा सामान्य वर्ग के लोगों को, महिलाओं को भी एवं संत महात्मा को अवसर दिया गया है। भाजपा ने चुनाव के पहले ही अपनी हार मान लिया है। कांग्रेस के 83 उम्मीदवार प्रचंड मतो से चुनाव जीतेंगे। अब की बार राजनांदगांव विधानसभा में भी नया इतिहास लिखा जायेगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि जनता ने मन बना लिया है राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी।

.jpg)








Leave A Comment