असम के मुख्यमंत्री सरमा का 26 को महासमुंद, बिलासपुर और खैरागढ़ दौरा
-महासमुंद व बिलासपुर में जनसभा संबोधित करके नामांकन रैली में होंगे शामिल, खैरागढ़ में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा आगामी 26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। श्री सरमा इस दिन प्रदेश में महासमुंद, बिलासपुर और खैरागढ़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और नामांकन रैलियों में शिरकत करेंगे।
असम के मुख्यमंत्री श्री सरमा आगामी 26 अक्टूबर को विशेष विमान से सुबह 10.20 बजे रायपुर पहुँचेंगे और फिर हेलिकॉप्टर से 11 बजे महासमुंद जाएँगे। महासमुंद में श्री सरमा पहले जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर जिले की चारों विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन दाखिले के लिए आहूत रैली में हिस्सा लेंगे। दोपहर 12.30 बजे श्री सरमा महासमुंद से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। बिलासपुर में आहूत जनसभा को संबोधित करने के बाद श्री सरमा वहाँ भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में भाग लेंगे। यहाँ से प्रस्थान करके श्री सरमा अपराह्न 3.20 बजे खैरागढ़ पहुँचेंगे जहाँ वे भाजपा द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे खैरागढ़ से रवाना होकर श्री सरमा राजधानी पहुँचेंगे और शाम 6 बजे नई दिल्ली होते हुए असम के लिए प्रस्थान करेंगे।

.jpg)








Leave A Comment