ब्रेकिंग न्यूज़

 एशियाई चैंपियन बेटियों का कलेक्टर ने किया सम्मान

0- संजू देवी और मधु सिदार ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान
0- कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा—बिलासपुर सहित पूरे प्रदेश के लिए गौरव का पल
बिलासपुर. अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर स्वर्णिम सफलता हासिल कर बिलासपुर लौटीं महिला खिलाड़ियों संजू देवी और मधु सिदार का कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज अपने कार्यालय में सम्मान किया। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों का गुलदस्ता भेंटकर आत्मीय स्वागत किया और शानदार उपलब्धि के लिए बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
       संजू देवी जापान में आयोजित 20वीं एशियाई महिला कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य रही हैं। वहीं मधु सिदार ने चीन में आयोजित जूनियर एशिया हॉकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। दोनों खिलाड़ी बहतराई स्थित खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रशिक्षणरत हैं। स्वर्णिम उपलब्धि हासिल करने के बाद दोनों का यह पहला बिलासपुर आगमन था।
      कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतना बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। इन खिलाड़ियों की उपलब्धि जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।
    इस अवसर पर संजू देवी ने कहा, “देश के लिए खेलना और स्वर्ण पदक जीतना मेरे लिए बेहद गर्व का क्षण है। बिलासपुर लौटने पर मिले सम्मान और प्रोत्साहन से आगे और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली है।” इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल, उप संचालक खेल विभाग श्री ए. एक्का सहित खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक उपस्थित थे।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english